अररिया (बिहार) ◆ अरारिया शहर के रामकृष्ण आश्रम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भवनामृत केंद्र वृंदावन वाशी श्रीमान ध्रुवनारायण प्रभु द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कहा कि श्रीमद्भागवत में कही भी जाती जातिवाद नहीं है। कथाव्यास ने अपने प्रवचन में कहा कि महाभारत के युद्ध के बाद युधिष्ठिर महाराज शोक में डूब गए थे। तब भगवान श्री कृष्ण के भी समझाने पर उनका शौक दूर नहीं हुआ। भगवान अपने भक्त भीष्म पितामह को यश प्रदान करना चाहते थे। यह भगवान का स्वभाव है कि वह अपने भक्तों को अपने से भी ज्यादा महिमामंडित करते है। जबकि भीष्म पितामह क्षत्रिय थे। उनके प्रवचन को सुनने के लिए व्यास देव, वशिष्ठ मुनि जैसे श्रेष्ठ ब्राह्मण उपस्थित थे। इससे पता चलता है कि श्रीमद्भागवत में कहीं भी जातिवाद नहीं है। आगे बताते है कि भागवत के प्रारंभ में शौनक आदि ऋषियों के कृष्ण कथा सुनने की इच्छा पर सूत गोस्वामी ने कृष्ण कथा, कृष्ण जन्म से अथवा रासलीला से प्रारंभ ना करके परीक्षित महाराज और पांडवों की कथा से प्रारंभ की। हमें शिक्षा देना चाहते हैं कि आध्यात्मिक जीवन की प्रथम शिक्षा भगवद्गीता से प्रारंभ होती है। उसके बाद ही श्रीमद्भागवत की लीलाएं समझ में आती है। कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार झा व अन्य ने श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ में पहुच कर कथा व्यास का अभिवादन किया। वही अररिया इस्कॉन कमिटी की ओर से दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन आश्रम इंचार्ज मोहन श्याम प्रभु जी द्वारा जिला अध्यक्ष श्री झा को माला पहना व गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। इतना ही नही शहर के अररिया कला केंद्र के नृत्य निर्देशिका मौसमी सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षित बच्चे ने भगवान द्वारा माखन चोरी जैसी लीला पर अपना नृत्य प्रस्तूत कर श्रद्धालुओं का मन मुग्ध कर दिया। ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन सुबह रामकृष्ण आश्रम में जगन्नाथ जी का मंगला आरती कर नगर कीर्तन भी निकाला गया। जिससे शहर में भक्तिमय माहौल व्याप्त है। कथा ज्ञान यज्ञ में विदेशी स्वामी रसिया से आये कृष्ण अस्मरण दास व अमरीश के द्वारा हिंदी भजन गाये जो श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र बने रहे। मौके पर जगदीश गोपाल प्रभु, अर्जुन ऋषिकेश, दिव्यांमबर दास, आदि पुरुष दास, अकुंठ दास, चंदन प्रभु, अमर प्रभु, कुंदन प्रभु, ज्ञान प्रकाश गुप्ता प्रभु, संजय प्रभु,विक्की प्रभु,माधव प्रभु,अरुण कुमार प्रभु, सुदीप्तो प्रभु, विश्वमोहन प्रभु, सर्वात्मा मुरारी प्रभु, डॉ प्रकाश प्रभु, के अलावे दर्जनो भक्त के अलावे दर्जनो प्रभु मौजूद थे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)