शहर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ शुभारंभ,भक्तों की उमड़ी रही भीड़

अररिया (बिहार) ◆ अररिया शहर के रामकृष्ण आश्रम में सोमावार को अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भवनामृत केंद्र  वृंदावन वाशी श्रीमान ध्रुवनारायण प्रभु द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ हुआ। जिसमे जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। कथा व्यास श्रीमान प्रभु जी द्वारा कथा के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महापुराण के महातम्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत महापुराण भगवान के मुखारविंद से प्रकट हुआ है। भगवान नारायण ने ब्रह्मा को उपदेश दिया इसी ज्ञान को पाकर ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की उसके बाद ब्रह्माजी के द्वारा ही इस जगत में भागवत महापुराण का प्रसारण प्रारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले शहर के अररिया कला केंद्र बच्चों द्वारा श्री कृष्ण भजन से श्रद्धालुओं का मन मुग्ध कर दिए। उसके बाद आश्रम के महाराज सूगवीर महाराज व दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इसकॉन भक्त श्री माब मोहन श्याम प्रभु द्वारा संतुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कथा ज्ञान यज्ञ विदेशी स्वामी  रसिया से आये कृष्ण अस्मरण दास व अमरीश के द्वारा हिंदी भजन गाये जो श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र बने रहे। मौके पर श्री विजय कुमार मिश्रा नगर चेयरमैन, गुड्डू कुमार नयन, धीरज कुमार नयन, जगदीश गोपाल प्रभु, अर्जुन ऋषिकेश, चंदन प्रभु, अमर प्रभु, कुंदन प्रभु,  ज्ञान प्रकाश गुप्ता प्रभु, संजय प्रभु,विक्की प्रभु, माधव प्रभु, अरुण कुमार प्रभु, सुदीप्तो प्रभु, विश्वमोहन प्रभु, सर्वात्मा मुरारी प्रभु,डॉ प्रकाश प्रभु, के अलावे दर्जनो भक्त, युवा कार्यकर्ता टिंकू दास गुप्ता समाजसेवक के अलावे दर्जनो प्रभु मौजूद थे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)