अवैध वसूली मामले में होमगार्ड सस्पेंड: पूर्णिया के बायसी में होमगार्ड पर केस दर्ज, ड्यूटी से भी हटाया गया

पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया के दालकोला चेक पोस्ट पर ट्रक ड्रावरों से अवैध रूप से वसूली करने के मामले में एक होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया। होमगार्ड को निबंधित करते हुए बायसी थाना में उसके ऊपर केस दर्ज कराया गया है और उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है। होमगार्ड पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। होमगार्ड के जवान पर कार्रवाई के बाबत बताया जाता है कि दालकोला चेकपोस्ट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने होमगार्ड का ट्रक ड्राइवर से वसूली करते वीडियो बना लिया था। इसे उसने पटना स्थिति उत्पाद विभाग के मुख्यालय भेज दिया था। उत्पाद विभाग ने जिस होमगार्ड जवान पर कार्रवाई की है, वह केहाट थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले का निवासी है। इसकी पहचान संजय ठाकुर के रूप में हुई है। इधर, मामले को लेकर बायसी थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बादअनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार