पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एनएच किनारे इवनिंग वॉक पर निकले 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान मोहनियां चकला पंचायत के नवटोलिया वार्ड नंबर 14 निवासी बबलू साह के बेटे अभिषेक कुमार साह के रूप में हुई है। हादसा बनमनखी स्थित एनएच 107 पर चालीस आरडी के समीप हुआ। मासूम की मौत से नाराज ग्रामीणों ने एनएच 107 को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर पहुंची बनमनखी थाना की पुलिस ने आक्रांत परिजनों के गुस्से को शांत कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल जीएमसीएच पहुंचकर पुलिस मासूम के पोस्टमॉर्टम में जुट गई है। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली घर में चित्कार मच गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजन राम मोहन साह ने बताया कि मृतक अभिषेक कुमार साह अपने छोटा भाई अमरेंद्र कुमार के साथ रोजाना की तरह 5 बजे इवनिंग वॉक पर 40 आरडी नहर के लिए निकला था। इसी दौरान घर से लौटने के क्रम में बनमनखी स्थित NH 107 चालीस आरडी के समीप बनमनखी से जानकीनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 13 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही मासूम के घर वालों तक पहुंची। पूरे घर में मातम पसर गया। मासूम की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने NH 107 को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची बनमनखी थाना की पुलिस ने किसी तरह परिजनों का गुस्सा शांत किया। फिलहाल पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच लेकर आई है।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार