पूर्णिया में दो तस्कर गिरफ्तार, 1,367 लीटर शराब बरामद पुलिस ने दो अलग जगहों पर की छापेमारी, 20 ग्राम स्मैक भी किया बरामद

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में गुरुवार को पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से शराब बरामद किया है। 2 तस्कर की गिरफ्तारी भी हुई है। रूपौली थाना क्षेत्र में मवेशी घर में शराब मिली। जहां चारा में 142 लीटर शराब छिपाकर रखी गई थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, पर तस्कर भाग गया। दूसरी तरफ बायसी थाना क्षेत्र से 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1225 लीटर विदेशी शराब, 20 ग्राम स्मैक और कोडिन युक्त सिरप बरामद किया।थाना अध्यक्ष महादेव कामत ने कहा कि सूचना पर पुलिस ने रुपौली थाना क्षेत्र के धार टोला स्थित अंकेश यादव के बासा पर छापेमारी की। मवेशियों के घर में चारा में छिपाकर रखी 142 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई । इस दौरान तस्कर अंकेश यादव व अन्य भागने में सफल रहे। अंकेश यादव काफी दिनों से शराब तस्करी कर रहा था। लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। फिलहाल पुलिस अंकेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि इन तस्करों  गिरफ्तारी के लिए मेरे नेतृत्व में बायसी थानाध्यक्ष रमेशकांत चौधरी और अन्य पुलिस बल के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। नशे की खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार