अररिया (बिहार) ◆ मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल में बुधवार को विद्यालय सभागार में 23वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर उपस्थित सदस्यों को पुष्पगुच्छ एवं बैच पहना कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक संजय प्रधान ने कहा कि विद्यालय का ऐतिहासिक परिवर्तन सूर्य की किरण की भांति आज पूरे सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर निदेशक ने स्कूल के संस्थापक रामकुमार रुंगटा व धर्मप्राण मोहनी देवी को याद करते हुए बताया कि उनके पुत्र रामस्वरूप रुंगटा, महावीर प्रसाद रुंगटा व रामचंद्र रुंगटा के संयुक्त प्रयास से हॉस्पिटल एवं स्कूल आगे की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दो महीने के अंदर रानीगंज प्रखंड में मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गरीबों की सेवा हेतु खुलने जा रहा है। इतना ही नहीं फारबिसगंज में इंजीनियरिंग कॉलेज जल्द ही खुलने वाला है। जिससे बच्चे को पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नृत्य व क्विज प्रतियोगिता आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गये। तत्पश्चात स्थापना दिवस पर निबंध क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर एडिशनल डायरेक्टर एनके दास गुरु ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रमुख सदस्य व उप
मुख्य पार्षद
गौतम साह, राज प्रकाश भाटिया, कृपा शंकर द्विवेदी, गणेश अग्रवाल, अजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस समारोह में विद्यालय के शिक्षक अर्जुन झा, संजय कुमार एवं शिक्षिका मौसुमी सिन्हा, कविता प्रसाद, माला गुप्ता, पुष्पा गुप्ता व गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। प्राचार्य राजेश रंजन ने सभी आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई बांटी गई।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार