अररिया (बिहार) ◆ अररिया- पूर्णिया मार्ग एनएच-57 पर रामपुर यादव चौक पर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास गुरुवार को सड़क पार कर रही एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों व परिजनों ने नगर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड-7 निवासी छेदी लाल यादव की 45 वर्षीय पत्नी बुलबुल देवी हे मृतका के परिजनों ने कहा कि महिला घर से किसी काम के लिए अररिया बाजार जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रामपुर यादव चौक मवेशी उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार