काली मंदिर से सोमवार को निकलेगा बाइक बम, सैकड़ों बाइक बम लेंगे भाग

अररिया (बिहार) ◆हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर से 10 जुलाई की सुबह सैकड़ों बाइक बम मनिहारी के लिए रवाना होंगे। मनिहारी से जल भर कर बाबा खड्गेश्वर नाथ व अररिया नाथ भोले बाबा जलाभिषेक किया जाऐगा।इसकी जानकारी काली मंदिर के सक्रिय भक्त रौशन कुमार दूबे ने दी।उन्होंने बताया कि सावन माह का पहले सोमवारी के शुभ अवसर पर मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर से बाइक कावड़ यात्रा निकलेगी।इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर तैयार युद्ध पर किया जा रहा है। इस कांवर यात्रा में सैकड़ों भक्त भाग लेंगे। रोशन दुबे ने बाइक यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों से अपील किया है कि इस बाइक यात्रा में सभी अपने  बाइक के साथ हेलमेट पहनकर जरूर शामिल हो।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार