अररिया (बिहार) ◆ जिले में शुक्रवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से अररिया शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जलजमाव हो गया है। शहर के बस स्टैंड, एसपी कॉलोनी, अनुमंडल कार्यालय परिसर, समाहरणालय परिसर सहित सदर अस्पताल में जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव और कीचड़ से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शहर के कई वार्ड ऐसे हैं जिसमें नालियों की व्यवस्था नहीं है इसमें शिवपुरी, ओम नगर, आश्रम महल्ला सहित कई मोहल्ले हैं । जहां जलजमाव की समस्या विकराल होती जा रही है। वज्रपात से दो मवेशियों की मौत अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही वार्ड संख्या 2 में शुक्रवार को 11:30 बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 2 मवेशी की मौत हो गई। सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही वार्ड संख्या 2 निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मवेशियों को खेत में चरने के लिए खूंटे से बांध दिया था। आकाशीय बिजली गिरी और मवेशी की गिर पड़े। जब स्थानीय लोगों ने मवेशियों को गिरा हुआ देखा, तो इसकी सूचना उन्हें दिया। जब तक वह वहां पहुंचते तब तक मवेशी की मौत हो चुकी थी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12:00 बजे तक जिले में 44 एमएम बारिश हुई है। अगले 2 दिन तक जिले में बारिश व वज्रपात की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार