अररिया में महिला से पति के दोस्तों ने किया रेप तस्वीरें वायरल करने और जान से मार नदी में बहाने की धमकी दी

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ उसके पति के दोस्त और उसके अन्य साथी द्वारा रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके पति के साथ दोस्त अब्दुल मन्नान का घर पर आना-जाना होता था। जब पति रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली चले गए तो वह उनके घर पर प्रतिदिन आने लगा। इस दौरान आने से मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच अब्दुल ने एक दिन महिला को जबरन बाहों में भर कर फोटो खींच लिया। धमकी देने लगा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो तुम्हारे फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। फिर उसने मेरे साथ 25 जून से लेकर 1 जुलाई तक शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच एक दिन वह अपने अन्य एक दोस्त तौफीक अनवर को लेकर मेरे घर आया। दोनों ने मिलकर मेरे साथ रेप किया। महिला ने जब धमकी देते हुए कहा कि वह सारी बातें अपने पति सहित समाज के लोगों को बताएगी। इस पर अब्दुल मन्नान व तौफीक आलम ने साजिश कर मेरी हत्या की कोशिश की। उन्होंने जान से मारकर नदी में बहा देने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में आवेदन दिया। इधर इस मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी सुधा रानी ने बताया कि अभी हम बाहर हैं। इस तरह का कोई आवेदन हमें नहीं मिला है। थाना जाने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बता पाएंगे।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार