261.7 ग्राम स्मैक व 3.89 लाख भारतीय व 1.44 लाख नेपाली करेंसी, पिस्तौल के साथ 7 पकड़ाए

अररिया (बिहार) ◆पुलिस ने 50 लाख के स्मैक के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भारत नेपाल के सीमा पर अवस्थित जोगबनी थाना क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 261.7 ग्राम स्मैक लोडेड देशी पिस्तौल के साथ सात गिरफ्तार, 3.89 लाख भारतीय व 1.44 लाख नेपाली करेंसी के साथ चार बाइक 13 मोबाइल बरामद हुई है। इसके अलावे एक कट्टा के साथ जिंदा कारतूस के साथ चार बाइक, 13 मोबाइल, 201 कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीला पदार्थ नापने वाला माइक्रो मशीन बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक का मूलय करीब 50 लाख है। गिरफ्तार लोगों में सागर साह, सावन साह, संजय साह, मो. गुलाब, अभिनंदन कुमार, मो.शमशाद, मो. आशिक हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्त जोगबनी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इस संबंध में एसपी अशोक कुमार सिंह ने ने बताया कि रविवार की रात्रि तकरीबन एक बजे पुलिस को सूचना मिली की जोगबनी थाना के नेताजी चौक रेलवे लाइन के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। इस बात की जानकारी जोगबनी थानाध्यक्ष ने फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज को दी। एसडीपीओ ने एक टीम बनाकर सागर साह पिता संजय साह के घर पर छापेमारी की। जहां पुलिस ने सागर साह के कमर से एक लोडेड कट्टा 59 सौ भारतीय रुपए और एक हजार नेपाली करेंसी व एक मोबाइल बरामद किया। प्लास्टिक बैग में 27 ग्राम व बिछावन के नीचे से 234 ग्राम स्मैक मिला जैसे ही पुलिस की छापामारी शुरू हुई तभी वहां मौजूद एक युवक भागने लगा जिसे पुलिस ने धर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सावन कुमार बताया जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक बैग में पैक 27.7 ग्राम स्मैक 6 हजार भारतीय रुपए और 27 सौ नेपाली रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार सागर साह के घर के सामने दो बाइक पर चार लड़के को भी संदेह के आधार पर पकड़ा गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 199 ग्राम स्मैक 30 हजार एक सौ भारतीय रुपए एवं 44 हजार 830 नेपाली रुपए और 4 मोबाइल बरामद किया गया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार