श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) ◆ जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे। दुनिया की नजरें इस मिशन पर टिकी हुई हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साक्षी बन सकते हैं।
चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया को बताया, ''अगर सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान की 23 अगस्त, शाम 5.47 बजे IST पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी।"