पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया पुलिस ने उपसरपंच और जदयू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उपसरपंच रंजन कुमार सिंह पहले पार्टी और फिर अपने पद का धौंस दिखाया। इस दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। इसके बावजूद पुलिस ने उप सरपंच के साथ-साथ दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी डिमिया छतरजान पंचायत के उपसरपंच है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार उप सरपंच के साथ साथ सनोज कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह का मेडिकल जांच करवाने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है। रंजन कुमार सिंह पूर्व में जदयू के नेता थे। बाद में वह उपेंद्र कुशवाहा गुट में शामिल होकर अलग हो गए। रंजन कुमार सिंह का कई फोटो उपेंद्र कुशवाहा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है। सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो आते दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकवाया। उसमें बैठे रंजन कुमार सिंह ने सियासी धौंस दिखाते हुए पुलिस के जवानों को धमकाना शुरू किया। युवकों के मुंह से शराब की दुर्गंद आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार