अररिया (बिहार) ◆ रानीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में रविवार की शाम में एक व्यक्ति का गोली मारकर हत्या कर दिया गया। पुरानी रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है। मृतक मोइम (40) पिता मो. सकुर परमानंदपुर वार्ड संख्या तीन निवासी है। परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पूर्व से दो गुटों के बीच चले आ रहे विवाद में एक गुट के द्वारा दूसरे गुट के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी हुस्न आरा ने बताया कि गांव के अरशद, रबुल, सहित पांच छह आदमी मिलकर अचानक मोइम की गोली मारकर हत्या कर दिया। इस दौरान बदमाशों के द्वारा कई राउंड फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। गोलीबारी की घटना में मोईम की मौत के बाद से पत्नी हुस्न आरा बुरा हाल है। मृतक की पत्नी बस एक हीं रट लगा रही है, की मेरे छः बच्चे का और मेरा परवरिश कैसे होगा। वहां मौजूद लोग काफी आक्रोशित दिख रहे थे। इस खूनी संघर्ष में अरबाज नाम के आदमी को तीर लगने की बात कही जा रही है। नेंगरी नाम की महिला को भी गोली छूते हुए निकली थी। महिला मामूली रूप से घायल है। दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार,भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य झा, आरएस ओपी प्रभारी उमेश झा, डीएसपी रामपुकार सिंह,एसडीएम शैलेश चंद्र दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है । घटना को लेकर डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर देने की बात सामने आ रही है । आगे मृतक के परिजनों के फर्द बयान के बाद दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार