नगर परिषद जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी व पूर्व विधायक देवयंती यादव ने पवित्र देवभूमि पर दो शिविर का किया उद्घाटन

अररिया (बिहार) ◆देवों के देव महादेव की देव भूमि व देव नगरी-देवघर-वैद्यनाथ धाम के पवित्र देवभूमि में जोगबनी नगर परिषद की माननीया मुख्य पार्षद रानी देवी व पूर्व नरपतगंज की पूर्व विधायक-देवयंती यादव के द्वारा जोगबनी-बिराटनगर कांवरिया सेवा संघ व दिल्ली-सिलीगुड़ी कांवरिया सेवा संघ (निशुल्क सेवा शिविर) का फीता काटकर भव्य उद्घाटन व शुभ आरम्भ किया गया। इस शुभ अवसर पर देवभूमि की भूमि पर भाजपा कोषाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, खांटी भाजपाई रोहित यादव,सभी भाजपा व भाजयुमो नेतागण अविनाश झा,सुनील यादव, नवीन यादव,मिथिलेश साह, राजीव झा, अनुभव सिंह, मनीष सोनी,विशाल यादव,विजय यादव,गौरव गुप्ता,सभी भक्तगण उपस्थिति थे। बोल बम-बोल बम नारों से जहां शिविर गुंजायमान हो रहा था वहीं भाजपा नेता रोहित यादव ने कांवरियों से अपील की कि वे शिविर में आएं और सेवा का मौका दें। सभी वस्तु आप सबों के लिए नि: शुल्क है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार