अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के परमान, बकरा, नूना नदी आदि में जल स्तर बेतहाशा वृद्धि के कारण जिले के सैकड़ों गांव बाढ़ ग्रस्त है। घर आंगन में पानी आ जाने से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अररिया के विभिन्न नदी उफान पर है। नेपाल की ओर से छोड़े गए पानी एवम लगातर हो रही बारिश से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। आवाजाही भी प्रभावित है। अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवम भाजपा कार्यकर्त्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जायजा ले रहे हैं। अररिया सांसद खुद नाव चलाकर अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाका में कूद चुके हैं।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार