अररिया में भाजपा का विरोध प्रदर्शन: सांसद प्रदीप कुमारसिंह बोले- नीतीश को लगेगा विजय सिंह के हत्या का श्राप,

अररिया (बिहार) ◆ अररिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में धरना दिया गया। इसमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ 100 कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज और भगदड़ में शहीद हुए बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नीतीश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सरकार पर अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि भाजपा हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहती है। आज जिस तरह से नीतीश और तेजस्वी की सरकार बिहार की जनता और युवाओं को ठगने का काम कर रही है। पहली कलम से 10 लाख लोगों को रोजगार देने वाले लोग अपना वादा भूल गए हैं। नौकरी मांगने पर युवाओं पर लाठियां बरसाती है। अपने स्वार्थ की राजनीति में नौकरी में डोमिसाइल लागू कर युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं। शासन-प्रशासन व्यवस्था चौपट हो चुकी है। वित्त रहित शिक्षकों, संस्कृत शिक्षकों की वर्षों से ठग रहे है। इन्हीं मांगों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर लाठियां बरसाते हैं। यह सरकार का अंहकार दिखाता है और अहंकार का अंत सुनिश्चित है। हमारे कार्यकर्ता की हत्या का नीतीश कुमार को श्राप लगेगा। 2025 में बिहार की जनता इस अहंकारी सरकार का घमंड चकनाचूर कर देगी। वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान इस महागठबंधन की महाठग सरकार को भारी पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी संतोष सुराणा, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सैनानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह, नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंति यादव, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, सुधीर भगत, समीर मिश्रा, लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश राज, कलानंद सिंह देवानंद मिश्रा,रीना जैन, ज्योति भगत अनु मिश्रा, सुष्मिता ठाकुर, पूनम यादव विकास यादव, सतीश, विश्वनाथ मंडल, राजू साह, सन्नी, दीपक मंडल विकास भगत, ललित नारायण झा सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार