किशनगंज (बिहार) ◆किशनगंज में 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज में 22वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में सुधीर कुमार, महानिरीक्षक,सीमान्त मुख्यालय सिलीगुडी साथ ही शिव दयाल, उप महा निरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सिलि गुड़ी का पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।वाहिनी के पूरे वार्षिक उपलब्धियों एवं विभिन्न किए गए अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इसके पश्चात् सुधीर कुमार, पुलिस महानिरीक्षक
के द्वारा वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों
को वाहिनी के 22वां स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।इसके बात वाहिनी के परिवार एवं बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए और सीमान्त मुख्यालय, सिलीगुडी से आए हुए जाज बैंड द्वारा उत्तम प्रदर्शन किया भी गया जिसमें उन्होंने कई प्रकार के गीत सुनाए तथा पूरे सभा को आनंदित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा वाहिनी मुख्यालय की सभी समवायो के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री के स्टालों का रिबन काट कर शुभारंभ किया गया।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,किशनगंज,बिहार