अररिया (बिहार) ◆पुराने साल 2023 की विदाई व नए साल 2024 के सेलेब्रेशन के लिए युवा व युवतियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। नए साल 2024 का जश्न इस बार भी जिले के युवा और युवती प्राकृतिक के बीच घने जंगलों में मनाना चाहते हैं। अररिया जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुसियारगांव में बना बायोडायवर्सिटी पार्क
अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नए साल को लेकर इस पार्क में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पिकनिक मनाने आएंगे बायोडायवर्सिटी पार्क कुसियारगांव में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार