लालसोट (राजस्थान) ◆ लालसोट उपखंड क्षेत्र के बाग वाले हनुमान जी मंदिर श्यामपुरा कला पर रविवार को 13 वा पोशबड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बालाजी महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। इस अवसर पर श्यामपुरा हनुमान जी मंदिर के आसपास के एक दर्जन गावों के लोगो ने काफी संख्या में पहुंच कर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति की ओर से पोशबड़ा प्रसादी श्रद्धालुओं को पंगत में बिठाकर खिलाई गई। प्रशादी वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। इस अवसर पर पुजारी विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष सुखराम मीणा बारवाल प्रेमपुरा, रजत, पवन कुम्हार, रोशन, रामसरूप, रामकेश, अज्जू, बच्चू बन्ना, शम्भू लाल गोकुलपुरा, मनहोर लाल, अमरसिंह, मोहन लाल रावत सहित अन्य कहीं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।