नाले के पास महिला का मिला शव परिजनों के बीच मचा कोहराम, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

अररिया (बिहार)◆कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के कुंवारी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूम पोखर वार्ड संख्या 14 में नाले के पास एक महिला की संदिग्ध स्थिति में खरपतवार से ढंका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना कुंवारी ओपी थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुंवारी ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार की देर शाम सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करा के मृत महिला के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। वहीं मृत महिला की पहचान भूम पोखर वार्ड संख्या 14 निवासी गुड्डू पासवान की पत्नी डोली देवी (25) के रूप में की जा रही है ।
घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत महिला डोली देवी के चाचा रघुवीर पासवान ने बताया कि उनकी भतीजी डोली देवी सहित घर के सभी परिवार बुधवार की देर रात खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। इसी बीच 2 बजे रात में अचानक से जब डोली देवी के पति की नींद खुली तो डोली देवी को घर में नहीं पाया गया। इसके बाद घर के सभी सदस्यों के द्वारा डोली की खोजबीन की जाने लगी।इसी दौरान गुरुवार को 11 बजे के करीब गांव के ही एक नाले के बगल में लोगों ने डोली का चप्पल देखा और जब आसपास खोजबीन की गई तो डोली का शव नाले के साइड में खरपतवार से ढंका मिला। इसके बाद घटना की सूचना कुंवारी ओपी थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुंवारी ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है। इधर मृत महिला के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार