पूर्णिया, स्कूल बस-ट्रक की टक्कर मै 4 बच्चे घायल

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक की जबरदस्त भिडंत हुई है। इसमें स्कूल बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।भिडंत में 4 बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। स्कूल बस सरस्वती विद्या मंदिर गुलाबबाग की है। रॉन्ग साइड से आ रही बस पर कुल 7 बच्चे सवार थे।हादसे की वजह कोहरे को बताया जा रहा है। घटना मुफस्सिल थाना के रानीपतरा के पूर्णिया कटिहार एनएच 131 ए की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्णिया कटिहार
एनएच 131 ए पर सरस्वती विद्या मंदिर गुलाबबाग की स्कूल बस गलत दिशा से आ रही थी। तभी सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 4 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो
बच्चों के सिर में हल्की चोट लगी है जबकि दो बच्चों के कान में सीसा चुभ गया।घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस
मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस और स्थानीयों की मदद से बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज
के बाद सभी बच्चे अभिभावकों के साथ घर लौट गए। लोगों का कहना है कि स्कूल बस के ड्राइवर
की लापरवाही और घने कोहरे के कारण ये घटना हुई। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाला गया है। ट्रक और स्कूल बस को जब्त कर पुलिस थाना ले आई।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला, ब्यूरो चीफ,पूर्णिया,बिहार