फोरलेन निर्माण में फ्लाईओवर अंडरपास का प्रावधान नहीं होने से लोगों में गुस्सा

अररिया (बिहार) ◆अररिया- गलगलिया 327ई फोरलेन बन रहा है। लेकिन जोकीहाट मुख्य बाजार चौक पर न तो इसमें फ्लाईओवर का प्रावधान है और न ही कोई अंडरपास दिया जा रहा है। जिस को लेकर जोकीहाट बाजार के लोगों व दुकानदारों में आक्रोश है। जोकीहाट हाई स्कूल चौक काफी भीड़ वाला क्षेत्र है। जहां हजारों लोग प्रतिदिन सड़क पार करते हैं। लेकिन ओवरब्रिज नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक नेताओं ने भी एनएचएआई के अधिकारियों से फ्लाईओवर ब्रिज की मांग की।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार