अररिया (बिहार)◆जोकीहाट पुलिस टीम ने रविवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान 532 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कार्पियो जब्त की। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा। जोकीहाट पुलिस गश्ती में थी। इसी दौरान कहीं से सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कार्पियों में भारी मात्रा में शराब जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस चरघरिया चौक से एक काले रंग का स्कार्पियो का पीछा करते हुए बोरिया चौक के समीप पकड़ी। इस क्रम में चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। स्कार्पियों की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी बसंत कुमार ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें कुल 532 लीटर अलग अलग चार ब्रांडों की शराब बरामद हुई स्कार्पियो वाहन के अंदर दो नम्बर प्लेट भी पाए गए। शराब कहा जा रही थी यह पता नही चल पाया है।लेकिन वाहन मालिक पूर्णिया का बताया जा रहा है। पुलिस बरामद वाहन के दस्तावेज के आधार पर छानबीन में जुट गई है। थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शराब धड़पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है बंगाल से आ रही वाहनो पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार