अररिया (बिहार) ◆रविवार को पटना से जन जागरण रथ अररिया पहुंचा। जहां नाई संघ के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्य स्तरीय संघ के लोगों ने आगामी एक फरवरी को पटना में अपने हक की लड़ाई और जन्म शताब्दी मनाने के लिए अपील की। जन जागरूकता रथ से आये नाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, उपाधीक्षक उमेश ठाकुर, पूर्णिया प्रमंडलीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, पूर्णिया प्रमंडलीय सचिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में हुए जाती जनगणना के अनुसार 21 लाख नाई जाती के लोग हैं।इसमें 38 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे हैं। इस लिए जाती के उत्थान के लिए आगामी एक फरवरी को पूरे बिहार के नाई जाति के लोग एकजुट होंगे और जन्म शताब्दी भी मनाएंगे।
साथ ही जाति की उत्थान के लिए अपनी बातों को भी सरकार के समक्ष रखेंगे। वहीं नाई संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, सचिव
शिव शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने बताया कि नाई समाज को हमेशा ही समाज सहित राजनीति में उपेक्षित रखा गया है।कुछ इसी को लेकर नाई समाज, व राजनीति में हिस्सेदारी के लिए जन जागरण अभियान रथ चलाया जा रहा है। यह रथ नाई समाज को जागृत करेगा। उनकी मुख्य मांगें हैं कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाये, नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाये, केश कला बोर्ड का गठन किया जाये, नाई समाज को सभी स्टेशनों एवं बस स्टैंडों पर सैलून के लिये जमीन आवंटित किया जाये।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार