अररिया (बिहार) ◆ जोकीहाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खिरदा में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मैडिकल कैम्प लगाई गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य रूप से बच्चों में बहरापन, आंख से कम दिखाई देना, दिव्यांगता, दांत व हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों की जांच की। स्कूल के सभी बच्चो की बारी बारी से स्वास्थ की जांच की। जिस में मुख्य रूप से बोली एवं भाषा देरी के चार बच्चे चिह्नित किये गए। चर्म रोग के दो बच्चे एवं कान रोग के चार बच्चे मिले चिकित्सक नौशाद आलम ने कहा कि बच्चों में गंभीर बीमारी का लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का इलाज तथा उसका आपरेशन मुफ्त में किया जायेगा। मेडिकल हेल्थ टीम में उपस्थित डॉक्टर नौशाद आलम, फार्मासिस्ट शैलेन्द कुमार, एएनएम शैलजा कुमारी,प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, मो मसुद आलम, तारकेशवर विश्वास आदि थे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार