अररिया (बिहार) ◆अररिया में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर और हाइट गार्डर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा दियारी पंचायत के मजगामा वार्ड संख्या 3 के पास हुआ है। वहीं, छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। तीन की स्थिति गंभीर है। उनको सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।ग्रामीण दिनेश लाल मंडल ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सभी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने गांव के ही पास नदी के किनारे गए थे। वहां से प्रतिमा विसर्जन कर ट्रैक्टर पर सवार लोग निर्माणाधीन सड़क होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी पर बड़े वाहनों के प्रवेश नहीं होने को लेकर हाइट गार्डर से
बैरिकेडिंग की गई थी। उसे पार करते हुए ट्रैक्टर बैरिकेड से निकल गया, जिससे ट्रैक्टर का डाला बैरिकेड्स से टकरा गया।ट्रैक्टर के डाला पर खड़े लोग जमीन पर गिर पड़े, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या तीन के ही नारायण मंडल के 40 वर्षीय बेटे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमित मंडल, उसी गांव के जनकलाल मंडल के 60 वर्षीय बेटे मनेष लाल मंडल, भरत लाल मंडल के 30 वर्षीय बेटे मुन्ना कुमार और सखीचन मंडल के 48 वर्षीय पुत्र सदानंद मंडल शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल कुलेश्वर मंडल के पुत्र विभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का मानना है कि ट्रैक्टर चालक को अंधेरा होने के कारण सड़क पर लगा हाइट गार्डर नहीं दिखा जिसके कारण जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया लाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अली हसन ने घायलों की जांच की, जिनमें चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल की पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।बाकी घायलों का भी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अररिया एसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि दीयारी पंचायत के मजगामा वार्ड संख्या 3 में मां सरस्वती की प्रतिमा का विर्सजन कर सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान निर्माणाधीन सड़क पर बैरिकेडिंग से ट्रैक्टर टकड़ा गई है। जिस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।गंभीर रूप से घायल सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। साथी उन्होंने बताया कि
घटना की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी और अररिया एसपी के द्वारा किया जा रहा है। जिन्हें जो मदद की जरूरत चाहिए वह साड़ी सुविधा प्रशासन के तरफ से कराई जाएगी।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार