अररिया (बिहार) ◆सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र अररिया के प्रांगण में श्रर्म संसाधन विभाग 17 फरवरी की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन कर रहा है। जॉब कैंप में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड पटना के द्वारा फील्ड जॉब के लिए आवेदन
लिया जाएगा। इस जॉब कैंप में युवा और युवती उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है जिसके लिए योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष कंपनी के द्वारा निर्धारित की गई है।युवा उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 19 से 29
वर्ष और युवती के लिए उम्र सीमा 18 से 34 साल क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड पटना के द्वारा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए बाइक और स्कूटी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। अगर आप भी बिहार के किसी भी जिले से आते हैं और आपके पास भी रोजगार
नहीं है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है रोजगार मेले में जिले के तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर दिया जायेगा। जानकारी देते जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि इस एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन मेला में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड पटना के द्वारा फील्ड जॉब के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ये योग्यता रखने वाले और बिहार के किसी भी जिला के नियोजनालय में निबंधित आवेदक इस जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, निबंधन फार्म व सभी मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति अवश्य लायें।साथ ही इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार