अररिया (बिहार) ◆अररिया, 05 अप्रैल 2025रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अररिया कटिबद्ध है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर अररिया जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आवश्यक अनुरूप दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनिधि की गई है।

इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी अररिया एवं पुलिस अधीक्षक अररिया द्वारा जिला मुख्यालय स्थित जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से संपूर्ण जिले की विधि व्यवस्था का अनुश्रवण किया जा रहा है।

विदित हो कि रामनवमी पर्व के अवसर जुलूस, रामजानकी की झांकी एवं शोभा यात्रा निकाले की परम्परा है। साथ ही रामनवमी के बाद कही कही चैती दुर्गा का मूर्ति विसर्जन जुलूस एवं विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। इसको लेकर विशेष सतर्कता व निगरानी अपेक्षित है। उक्त वर्णित परिपेक्ष में विधि व्यवस्था संधारण हेतु अररिया जिला अन्तर्गत 141 विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्त की गई है। रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में दूरभाष सं० 06453-222309 संचालित है।

इधर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी (विशेष दंडाधिकारी), फारबिसगंज एवं अररिया अनुमंडल के वरीय प्रभारी, एवं संबंधित पदाधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार