अररिया (बिहार) ◆अररिया नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पारित कर दिया गया। सम्राट पार्षद विजय कुमार अशोक भवन में आयोजित बैठक में मुख्य मिश्र और उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह ने अध्यक्षता की।नगर परिषद के 29 पार्षदों ने दो घंटे की चर्चा के बाद 277 करोड़ 82 लाख 38 हजार 252 रुपए का बजट ध्वनिमत से पारित किया। कार्यकारी अधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बताया कि बजट में सड़क, नाला और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। बजट में 2025-26 के लिए 196 करोड़ 72 लाख की आय का अनुमान है। व्यय 244 करोड़ 15 लाख रुपए रखा गया है। यह अनुमान 2023-24 और 2024-25 के आय-व्यय के आधार पर तैयार किया गया है।मुख्य पार्षद ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि, वार्ड-25 के पार्षद आबिद हुसैन अंसारी ने बजट पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सद्भावना द्वार निर्माण, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार और कब्रिस्तान में हाईमास्क लाइट की मांग तीन साल से लंबित है।वार्ड-25 में सदर अस्पताल, खलीलाबाद कब्रिस्तान, चांदनी चौक और सद्भावना द्वार जैसे महत्वपूर्ण स्थान हैं। ये स्थान अररिया की गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक हैं। बैठक में सभी पार्षद, उनके प्रतिनिधि और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार