अररिया में बच्चों को मिलेगा सुरक्षित तैराकी काप्रशिक्षण 28 जुलाई से शुरू होगा कार्यक्रम

अररिया (बिहार) ◆बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अररिया में दो अहम प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा की है।सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय ने इस संबंध में जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी।पहला कार्यक्रम 28 जुलाई से सिकटी प्रखंड परिसर के तालाब में शुरू होगा। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल करेंगे। इस सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिकटी, पलासी, फारबिसगंज और कुर्साकाटा प्रखंडों में किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण के तहत 6 से 18 वर्ष के बच्चों को मास्टर ट्रेनर तैराकी सिखाएंगे। इसका उद्देश्य है कि बाढ़ और जलजनित आपदाओं के समय बच्चे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।दूसरे चरण में अगस्त माह में स्थानीय राजमिस्त्रियों को भूकंप रोधी भवन निर्माण की तकनीक सिखाई जाएगी। इसमें संरचनात्मक मजबूती, तकनीकी सावधानियां और निर्माण की सही प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि  आपदा प्रबंधन एक सामूहिक प्रयास है। प्रशासन सभी विभागों के सहयोग से इन कार्यक्रमों को सफल बनाएगा। यदि लोगों को समय पर प्रशिक्षित जागरूक किया जाए, तो आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार