अररिया में 7 दिन से बिजली गुल बच्चों की पढ़ाईऔर ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित

अररिया (बिहार) ◆अररिया में बिजली कटौती से आक्रोशित बुआड़ी वाद के लोगों ने सोमवार शाम पावर हाउस शक्ति केंद्र पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र में 17 जुलाई से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।उन्होंने बताया कि बुआड़ी वार्ड के अधिकांश लोग ई-रिक्शा चालक हैं। बिजली नहीं होने से वे रात में अपने वाहन चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकी दैनिक आजीविका प्रभावित हो रही है।बिजली कटौती से घरों में पंखे और बल्ब नहीं जल रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को गर्मी में परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई।बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। रात में अंधेरे के कारण सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि
ट्रांसफॉर्मर खराब होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। टीआर डब्बू से नया ट्रांसफॉर्मर मंगाया जा रहा है। उन्होंने सोमवार रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टिंग
राहुल यादव, अररिया,बिहार