एंबुलेंस - बाइक में भिड़ंत, ड्राइवर समेत 4 घायल

किशनगंज (बिहार) ◆किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर बेलवा के पास एक एंबुलेंस और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एंबुलेंस में सवार दो होमगार्ड जवान सोने लाल और मैगलू सिंह भी चोटिल हुए।जानकारी के अनुसार एंबुलेंस ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया के जगलाभीट्टा में हुए एक सड़क हादसे में मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। तभी किशनगंज के डीएम विशाल राज ठाकुरगंज से लौट रहे थे। उन्होंने हादसा देखते ही अपने बॉडीगार्ड को घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। एंबुलेंस चालक और
मोटरसाइकिल सवार की हालत नाजुक है। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। होमगार्ड जवानों को सदर
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा दी जा रही है।मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief