अररिया (बिहार) ◆अररिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में बुधवार को संघ की वार्षिक आमसभा सह चुनाव के लिए बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रबीर कुमार बिस्वास ने की। बैठक के दौरान, सत्र 2024-25 का आय-व्यय विवरण संघ के कोषाध्यक्ष की ओर से प्रस्तुत किया गया।जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। यह चुनाव इलेक्शन ऑफिसर चंदन कुमार के देखरेख में व बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक बीर राजन की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। सचिव और संयुक्त के पद के लिए दो- दो उम्मीदवार थे, परन्तु जयप्रकाश जयसवाल ने सचिव पद से एवं सुनील कुमार ने संयुक्त सचिव पद से अपना नाम वापस लिया। इसके बाद सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रस्तावित नामों को निर्विरोध रूप से पारित किया गया। प्रवीर कुमार विश्वास को फिर अध्यक्ष चुना गया। जबकि चांद आजमी को उपाध्यक्ष बनाया गया।प्रवीर कुमार विश्वास को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया।जबकि चांद आजमी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद यादव को सचिव, मनोज बरडिया को संयुक्त सचिव, परवेज आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बिहार क्रिकेट संघों के जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जयसवाल जिनकी उपस्थिति ने बैठक की गरिमा को और बढ़ाया। बैठक में खेलप्रेमी सत्येंद्र नाथ शरण, गोपेश सिन्हा, दिलीप कुमार झा,
एमएएम मुजीब, नीतेश मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार