रेड रिबन क्विज में रानीगंज की दो छात्राओं ने मारी बाजी

अररिया (बिहार) ◆बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज 2025 का आयोजन टाउन हॉल में बुधवार को संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को एचआईवी एड्स जागरूकता, जीवन कौशल, और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त करने और साझा करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 9 प्रखंडों से चयनित कुल 27 प्रतिभागियों के बीच बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित क्विज आयोजित की गई। आयोजन का उद्देश्य था, युवाओं में स्वास्थ्य, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 विजेताओं और 3 उपविजेताओं को पांच-पांच पुस्तकों का सेट, प्रमाण पत्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शेष 21प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र, डायरी ओर पेन प्रदान किए गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित गुनगुन कुमारी प्रथम, प्रियंका कुमारी द्वितीय स्थान पर रही।दोनों छात्राएं यूएचएस ठेकपुरा रानीगंज की निवासी दोनों छात्राएं यूएचएस ठेकपुरा रानीगंज की निवासी हैं। 30 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में अररिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मौके पर डीईओ संजय कुमार, सीएस डॉ.के.के. कश्यप, जिला एचआईवी एवं यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.मोइज, डीपीएम (एचआईवी / एड्स) अखिलेश कुमार सिंह और शिक्षकों में निरंजन कुमार सिंह, नरसिंह नाथ मंडल,विवेक कुमार मंडल, दानिश राजा, दानियाल राजा, शशि भूषण,साम कैसर, अमर आनंद, अनु कुमारी आदि शिक्षकों ने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार