मंडल कारा में बंदियों को प्रशिक्षण के बाद दियागया प्रमाणपत्र

अररिया (बिहार) ◆अररिया मंडल कारा में बंदियों को दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को मंडल कारावास में एसबीआई आरसेटी के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में 24 पुरुष बंदियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जेल में प्रशिक्षण देने का मुख्य मकसद था कि यह लोग जेल से बाहर निकलकर गलत रास्ते को छोड़कर एक स्वरोजगारी बने और अपना जीवन यापन करे | मशरूम की बढ़ती मांग और इसके फायदे को देखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया, सभी लोगों ने अच्छे से मशरूम के गुण और इससे होने वाले फायदे को बताया। इसमें कम लागत में मुनाफा बहुत अधिक है इस जानकारी से सभी ने यहां से जाने के बाद मशरूम उत्पादन करने केलिए ठाना है। सभी प्रशिक्षुओं को जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने शुभकामनाएं दी। निदेशक किशोर कुमार यादव प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदी को प्रमाणपत्र दिया । वरिष्ठ संकाय शशांक शेखर ने सभी से ये कहा कि अगर यहां से जाने के बाद कोई समस्या हो तो बेहिचक कार्यालय में संपर्क करें संकाय राम मोहन झा ने भी बधाई दी।

रिपोर्टिंग
राहुल यादव, अररिया,बिहार