अररिया (बिहार) ◆भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद सात मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को कर दी।इस संबंध में अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने जानकारी दी।दिव्यमूर्ति संदीप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चांदनी सिंह को दी गई है। वहीं, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल को बनाया गया है। जबकि किसान मोर्चा की कमान अश्वनी कुमार वर्मा को सौंपी गई है। इसी तरह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव बनाए गए हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी ननकू सोरेन को दी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मो याकूब को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को सांसद मंत्री विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केसरी, नरपतगंज
विधायक जय प्रकाश आदि ने बधाई दी ।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार