अररिया जिला सिकटी प्रखंड के पूर्व मुखिया का निधन हो गया है वहीं देखें पुरी खबर

अररिया (बिहार) ◆सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बेगा पंचायत के पूर्व मुखिया नर्सिंग बिश्वास का 7 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे हार्ट प्रॉब्लम के कारण निधन हो गया। वह 1 साल से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना में चल रहा था।
पूर्व मुखिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। पूर्व मुखिया बैजनाथ मंडल, विजय कुमार मंडल और पंचायत वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है वहीं पूर्व मुखिया नर्सिंग बिश्वास की मिसाल दी जाएगी। वह अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास के लिए काम करने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पंचायत को एक सच्चे सेवक की कमी महसूस होगी वहीं पूर्व मुखिया के निधन पर शोक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके कार्यों और सेवाओं को याद किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत वासी और पूर्व मुखिया के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief