अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 05 सितंबर 2025
सिकटी में जीविका “दीदी अधिकार केन्द्र” का हुआ उद्घाटन
अररिया जिले के सिकटी प्रखंड में जीविका दीदियों के लिए दीदी अधिकार केन्द्र की शुरुआत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित भवन में की गई है। इसका उद्घाटन सिकटी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री परवेज आलम, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री समीऊल हसन, प्रबंधक सामाजिक विकास चंदा कुमारी, सभी सीएलएफ की लीडर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
दीदी अधिकार केन्द्र की शुरुआत होने से इलाके की जीविका दीदियों को काफी मदद मिलेगी। इस अधिकार केन्द्र के माध्यम से जीविका दीदियां अपने अधिकारों के हनन को समाप्त करने की पहल कर सकती है। यह महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण का एक बेहतरीन माध्यम होगा। यहां आकर जीविका दीदियां अपने खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा, छेड़खानी और अन्य लैंगिक उत्पीड़न के मामलों में सहायता, परामर्श और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए दीदी अधिकार केन्द्र में कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो जीविका दीदियों की परेशानियों को दर्ज कर उसका उचित मार्गदर्शन और मदद करेगी। जीविका दीदियों को इन केंद्रों में कानूनी सहायता पाने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। बल्कि सभी समस्याओं का समाधान एक ही जगह मिल सकेगा।
जीविका दीदियों की आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके अधिकारों के जागरूक करने के लिए यह एक बेहतरीन प्रयास है। जिससे जीविका दीदियों को काफी लाभ होने वाला है। फिलहाल, जिले में यह दूसरा केन्द्र है। इससे पहले फॉरबिसगंज प्रखंड में भी इसी महीने इसकी शुरुआत की जा चुकी है। आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रखंड़ों में इसे शुरू किया जाना है। ताकि जीविका दीदियों को इसका समुचित लाभ मिल सके।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार