हाथी पर दुर्गा मां का हुआ आगमन अररिया के 10प्रमुख मंदिरों में कलश स्थापना

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले में सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया। शहर के प्रमुख स्थानों पर कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई। शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं। इनमें विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर प्रमुख है।अन्य प्रमुख स्थानों में शास्त्री नगर दुर्गा मंदिर, ठाकुरबारी दुर्गा मंदिर, अररिया आरएस दुर्गा मंदिर, जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर शामिल हैं। साथ ही आश्रम दुर्गा मंदिर, समिति दुर्गा मंदिर, आड़गरा दुर्गा मंदिर, पुराना मंडल कारा दुर्गा मंदिर और अररिया कोट दुर्गा मंदिर में भी विशेष आयोजन हो रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में मां के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सभी मंदिरों में सुबह-शाम आरती,भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक स्वामी सरोजानंद जी महाराज के अनुसार, इस वर्ष माता रानी का आगमन और प्रस्थान हाथी पर होगा। मंदिरों में भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों में रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और झांकियों से सजावट की गई

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार