अररिया यादव कॉलेज में सांसद प्रदीप सिंह ने अररिया में भरी एनडीए शक्ति 2025 में नीतीश के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का ऐतिहासिक संकल्प

अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक  20 सितंबर 2025 
अररिया यादव कॉलेज में सांसद प्रदीप सिंह ने अररिया में भरी एनडीए शक्ति 2025 में नीतीश के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का ऐतिहासिक संकल्प हजारों कार्यकर्ताओं ने दी मोदी-नीतीश की जोड़ी को हरी झंडी विकास और सुशासन का संदेश गूँजा यादव कॉलेज मैदान में अररिया के यादव कॉलेज मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ने बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा और जोश भर दिया। हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने स्पष्ट कर दिया कि 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय अब दूर नहीं।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह का जोशीला संदेश : सीमांचल के
एकलौता अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा - "हमारा लक्ष्य स्पष्ट है - 2025 में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी और नीतीश कुमार जी के सुशासन के बल पर बिहार में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। कार्यकर्ता जन-जन तक यह संदेश पहुँचाएँ।" झंझारपुर सांसद राम प्रीत मंडल ने कहा -"एनडीए की मजबूती जनता के विश्वास पर टिकी है। सीमांचल और मिथिलांचल में कार्यकर्ताओं का
उत्साह हमारी विजय का आधार है।" वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने जोड़ते हुए कहा - नीतीश कुमार जी और केंद्र सरकार की योजनाओं ने बिहार को नई गति दी है। यह संदेश हर गाँव तक पहुँचना चाहिए।"पूर्णिया सदर के भाजपा विधायक विजय कुमार खेमका ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा आपका समर्पण संगठन की असली ताकत है। इसके बल पर 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित होगी।"
सम्मेलन की मुख्य बातें: एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष और नेता भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2025 में पुनः सरकार बनाने का संकल्प लिया। मोदी-नीतीश की जोड़ी और विकास-सुशासन का मॉडल जनता तक पहुँचाने का अभियान तय। युवा और महिला कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ने पूरे मैदान को जोश और उत्साह से भर दिया। अररिया कार्यकर्ता सम्मेलन केवल सभा नहीं, बल्कि एनडीए की ताकत, रणनीति और जनता का समर्थन दर्शाता है। जहाँ पूरा मैदान मोदी-नीतीश नेतृत्व के विकास और सुशासन मॉडल को लेकर गूँज रहा था, वहीं यह स्पष्ट हो गया कि 2025 में एनडीए की विजय लगभग तय है। संकेत साफः सीमांचल और मिथिलांचल में एनडीए का जनाधार अब और भी मजबूत, और बिहार की राजनीति मोदी-नीतीश नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में निर्णायक रूप से झुक चुकी है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार