अररिया में लूट के मामले में 3 अपराधी गिरफ्तारघटना की 24 घंटे में खुलासा

अररिया (बिहार) ◆अररिया-पुणिया मार्ग पर NH 27 के भारत पेट्रोल पंप के पास 25 सितंबर को हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया। इस मामले में तीन अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार पासवान, विशाल पासवान (दोनों मटियारी,वार्ड नंबर 10, अररिया) और सूरज कुमार पासवान (चातर,अररिया) शामिल हैं।उक्त जानकारी अररिया SP कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। घटना 25 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है,जब सोशल मीडिया पत्रकार मुनव्वर आलम बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। तभी बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर उनका पर्स, मोबाइल, ATM, पैन कार्ड और 3 हजार रुपए लूट लिए।विरोध करने पर बदमाशों ने मुनव्वर के साथ मारपीट की,जिससे वह जख्मी हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सदर के नेतृत्व में महलगांव थाना, बैरगाछी थाना और DIU की संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों में से रोहित कुमार पासवान पर कसबा थाना में कांड संख्या 161/24 और विशाल पासवान पर अररिया थाना में कांड संख्या 609/21 पहले से दर्ज हैं, जो उनके आपराधिक इतिहास को दर्शाता है।महलगांव थाना में इस मामले में कांड संख्या 173/25 दर्ज की गई है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष महलगांव बरजेश कुमार,थानाध्यक्ष बैरगाछी, पु.अ.नि. राजू कुमार, पु. अ.नि. राजू कुमार सिंह और DIU टीम शामिल थी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ा है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार