विहिप का मुख्य उद्देश्य अपनी जननी और जन्मभूमि की रक्षा करना है आनंद कुमार

पूर्णिया (बिहार) ◆विहिप विशुद्ध रूप से देश और अपनी जन्मभूमि के प्रति समर्पित संगठन है। विहिप अपने स्थापना काल से ही देश और अपने धर्म की रक्षा करते आ रही है। विहिप का मुख्य उद्देश्य अपनी जननी व जन्मभूमि की रक्षा करनी है। ये बातें विहिप के बिहार व झारखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री आनंद कुमार ने अपने संबोधन के क्रम में कही। वे प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में शनिवार को आयोजित विहिप के 61वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।आनंद ने कहा कि विहिप की स्थापना वर्ष 1964 में मुंबई में हुई थी। उसके बाद यह संगठन अपनी जन्म भूमि, हिंदू व हिंदूत्व की रक्षा के लिए हमेशा से काम करते आ रही है।विहिप का उद्देश्य अपनी जननी, जन्मभूमि, गौ माता, देश और नारी की रक्षा करना है। आज हमारी बेटियां लव-जिहाद की शिकार हो रहीं हैं। हमें इस तरह के क्रिया-कलाप करने वालों से सावधान रहना होगा। हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वह किसी के बहकावे में नहीं आएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भगत ने की।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief