दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा, चंद्रघंटा का पूजा आज भक्तों में दिखा उत्साह-सभी मंदिरों में मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा,मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर हो रहा है पुष्पांजलि

अररिया (बिहार) ◆या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को देवी मंदिरों व घरों में सुबह से ही माता ब्रह्मचारिणी के मंत्र गूंजते रहे।नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को विधि विधान से संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। जिले में भी शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।इसके पूर्व नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा हुई थी। वही मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर नानू के द्वारा पुष्पांजलि दिया जा रहा है।मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने बताया कि मां दुर्गा की नौ शक्तियों के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है।यहां ‘ब्रह्म’ शब्द का अर्थ तपस्या से है यानी तप का आचरण करनेवाली भगवती। इसीलिए  इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया। देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय व अत्यंत  भव्य है। इस देवी के दायें हाथ में जप की माला है। बायें हाथ में यह कमंडल  हैं। मां दुर्गा का यह दूसरा स्वरूप भक्तों व सिद्धों को अनंत फल देनेवाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य,  सदाचार व संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे  सर्वत्र सिद्धि व विजय की प्राप्ति होती हैं। 
काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
इधर विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में नवरात्र को लेकर पूजा करने के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।इस दौरान मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों के तांता लगी रही।नवरात्र को लेकर काली मंदिर को भी विशेष आकर्षक रूप से सजाया गया है।साथ ही रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।काली मंदिर के साधक नानू बाबा ने बताया कि पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।साथ ही सात  पूजा से लेकर नो पूजा  तक प्रत्येक दिन महाभोग मां खड्गेश्वरी को महाभ़ोग  लगाया जाऐगा।इसके साथ ही रोजाना पुष्पांजलि व विषेश पूजा- अर्चना किया जा रहा है।पूजा में सैकड़ों भक्त शामिल हो रहे हैं।इसके साथ ही मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता,अररिया, बिहार