अररिया (बिहार) ◆अररिया कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ.विनोद कुमार ने 23 सितंबर को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्रों की उपेक्षा और 15 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है।यह निर्णय फोरम ऑफ कृषि विज्ञान केंद्र और ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट (AICRP ) के समर्थन में लिया गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रों के लिए बेहतर संसाधन और सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं।हड़ताल के दौरान अररिया KVK के सभी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। हालांकि वे कोई प्रशासनिक या तकनीकी कार्य नहीं करेंगे। डॉ. कुमार के अनुसार, केवीके किसानों के लिए नई तकनीकों और अनुसंधान का केंद्र है। केंद्र की उपेक्षा से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।स्थानीय किसानों और कृषि समुदाय ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। उनका मानना है कि केवीके का सशक्तिकरण किसानों के हित में है। हड़ताल से जिले के कृषि समुदाय प्रभावित हो सकते हैं। केवीके किसानों को प्रशिक्षण, बीज और नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करता है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाए।
रिपोर्टिंग
अखिलेश विशवास, अररिया, बिहार