पूर्णिया मै,माता के नवरूपों में सजी कन्याओं का किया पूजन

पूर्णिया (बिहार) ◆नवरात्र के तीसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर +2, श्रीनगर रोड,बाघमारा में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम मे कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक की छोटी बहनें मा दुर्गा के कन्या रूप मे सजकर आयी थी। इसमें सभी बहनों ने माता का नौ रूप धारण किया हुआ था। विद्यालय में भक्तिमय वातावरण में माता की भजनों को गाया गया। दीदी अमिता प्रियम्बदा, स्वाति कुमारी एवं आचार्य अमरजीत, शैलेश शर्मा की महथी भूमिका रही। सबसे पहले सजी धजी कन्याओं के पैरों जल से धोया गया फिर उन्हें सजाया गया, फिर माता के
नवरूपों की आरती हुई, फिर उन्हें भोजन कराया गया और
अन्त में सभी को दक्षिणा देकर विदा किया गया।