प्रधानमंत्री की सभा से भी फारबिसगंज में भाजपाप्रत्याशी को नहीं मिली संजीवनी

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले में विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा महज दो सीट जीत पाई है। जबकि 2020 में तीन सीट मिली थी। वर्ष 2025 के विधानसभा में भाजपा ने सिकटी,फारबिसगंज और नरपतगंज सीट पर प्रत्याशी खड़ा किया था। इन तीनों सीटों पर भाजपा पूर्व से काबिज थी। लेकिन इस बार फारबिसगंज सीट पर कमल नहीं खिल पाया है। यहां के प्रत्याशी विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी को हार का सामना करना पड़ा। फारबिसगंज की जनता कांगेस प्रत्याशी मनोज विश्वास पर अपना विश्वास जताया।, दरअसल, फारबिसगंज विधान सभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की थी। लेकिन मतगणना के अंतिम पड़ाव पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के मत में बहुत अंतर नही रहा । अंत तक मनोज विश्वास ने 10 साल से जमे भाजपा को उखाड़ फेंका है। लोगों का मानना है कि फारबिसगंज विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नाराज चल रहे थे। समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में वोटरों की मंशा थी कि इस बार किसी अन्य को प्रत्याशी बनाया जाए। लेकिन पार्टी ने मंचन केशरी को टिकट दिया। जिसके कारण मोदी जी सभा भी नाराज वोटर एवं कार्यकर्ताओं को मना नही पाए ।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, अररिया,बिहार