आज दिनांक 12.12.2025 को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बार्डर पर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन के तरफ से एक कार्यालय का शुभारंभ किया गया

अररिया (बिहार) ◆आज दिनांक 12.12.2025 को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बार्डर पर जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन के तरफ से एक कार्यालय का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी देवी , एस एस बी 56वी सी कम्पनी जोगबनी के प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल बारो, जोगबनी नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार, SI विष्णु कांत, जोगबनी रेल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अधिवक्ता - जया दुबे, कपील चौधरी, एवं ओमलेश मसियारे, प्रेमलता कुमारी, लीला मल्लिक, सुमित कुमार, केशव कुमार ठाकुर, मो. रियाज ,  रघुनाथ शर्मा, राजीव सिंह इत्यादि उपस्थित थे 
सभी सम्मानित उपस्थित लोगों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि  भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र लगभग 1551 किलोमीटर सीमा भारत से लगता है , जहां सीमा की सुरक्षा हेतु एस एस बी भारत के तरफ से वही नेपाल के तरफ से ए पी एफ कार्यरत हैं , लेकिन मानव तस्कर बच्चों के तस्करी के साथ साथ मानव तस्करी भी करते , दोनों देश के सुरक्षा एजेंसियों ,ओर सीमा पर कार्यरत एन जी ओ / सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि रेल थाना जोगबनी , जोगबनी थाना को एस एस बी के सहयोग से मानव तस्करी के शिकार बच्चों , महिलाओं को सुरक्षित देती  , तस्कर को कानूनी सजा भी दिलवाती है लेकिन तस्कर अब चालाक हो गए है ,इसको लेकर सरकार के विभिन्न एजेंसियों , एवं जागरण कल्याण भारती के साथ बैठक भी होती है 
संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने प्रेस को बताया कि जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज विगत 10 बर्ष से अधिक समय से जोगबनी बार्डर पर मानव तस्करी के विरुद्ध एस एस बी ,रेल पुलिस ,रेल सुरक्षा बल , जिला पुलिस अररिया एवं जनमानस के साथ मिलकर काम कर रही है , सफलता भी मिली है एवं आगे भी सफलता मिलेगी।
संजय कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी बार्डर पर जागरण कल्याण भारती की टीम के दो स्वयंसेवक  कार्यरत हैं जो जोगबनी के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है 
आम जनमानस से अपील किया की यदि आप किसी बच्चों को असुरक्षित महसूस करते हैं तो तुरंत आप 1098 /112 पर फोन करें आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा ,हम सभी मिलकर बच्चों को सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत , विकसित भारत बनाने में सफल हो सकते हैं।आज के क्रार्यक्रम को सफल बनाने में  दीपक कुमार पासवान ,सोनु कुमार , अंकुश कुमार यादव विक्रम कुमार साह  सगमलाल पासवान दीपक कुमार साह की भुमिका महत्वपूर्ण रही