गृह रक्षा वाहिनी विधि व्यवस्था संधारण सामाजिक सद्भाव व सुव्यवस्था कायम रखने मेंपुलिस बल के साथ करती है काम

पूर्णिया (बिहार) ◆गृह रक्षा वाहिनी संगठन के सदस्य अल्प संसाधनों का उपयोग करते हुए विधि व्यवस्था संधारण, सामाजिक सद्भाव और सुव्यवस्था कायम रखने में पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इसके साथ ही अग्निशमन और बाढ़ सुरक्षा जैसे आपदा प्रबंधन के कर्तव्यों को आपदा प्रबंधन के कर्तव्यों को पूरा करते हैं।निर्वाचन के समय शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान संपन्न कराने में भी गृह रक्षा वाहिनी ने हमेशा सराहनीय कार्य किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। ये बातें बिहार गृह रक्षा वाहिनी के 79वें स्थापना दिवस पर राजेन्द्र बाल उद्यान स्थित जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में वाहिनी के जिलाध्यक्ष मणिकांत यादव ने कही। निरीक्षक मनीष कुमार ने गृह रक्षावाहिनी का झंडा फहरा कर सलामी दी। इस मौके पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी के उपाध्यक्ष जनेश्वर साह सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे। इस मौके पर परेड कमांडर जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में जवानों ने परेड भी किया।79 वां स्थापना दिवस पर बिहटा स्थित हेड क्वाटर में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्णिया गृहरक्षा वाहिनी के समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा शामिल हुए। पिछले एक साल के दौरान ड्यूटी की जिम्मेवारी निभाते हुए शहीद साथियों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 6
दिसंबर 1947 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी का गठन हुआ था।
इन 79 साल में बिहार गृह गृह रक्षा वाहिनी पहले से काफी
बेहतर हुआ है।