अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक 13.1.2026.बीजेपी कार्यालय विकसित भारत @2047 एवं “जी राम जी” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित जिले में विकसित भारत @2047 एवं “जी राम जी” विषय को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान रहीं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प, संगठन की भूमिका एवं जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि अनामिका पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज, जिला कार्यसमिति सदस्य नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, जिला मंत्री कनक लता झा, जिला सह-कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पंचायती राज संयोजक ध्रुव दास, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार